जापान में शक्तिशाली भूकंप जापान के टोक्यो और आसपास के इलाकों में 5.9 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। झटकों के कारण 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं और बुलेट ट्रेन सेवा व बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
मिडिल ईस्ट और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज तनाव डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Straight of Hormuz) को लेकर अमेरिका के नियंत्रण और नए दावों के बाद ईरान के साथ तनाव गहरा गया है। ईरान ने अमेरिका की व्यापारिक पाबंदियों पर सख्त रुख अपनाते हुए युद्ध की चेतावनी दी है।
रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में स्थित एक शॉपिंग सेंटर पर रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों के कारण भारी तबाही हुई है। इसमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है और 130 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
बांग्लादेश: सुरक्षा चिंताएं बांग्लादेश के रंगपुर में एक रिटायर्ड हिंदू शिक्षक और उनके परिवार के 4 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय समुदाय में भारी आक्रोश और सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
अमेरिका-कनाडा व्यापार तनाव अमेरिका द्वारा कनाडा पर 50% नए टैरिफ लगाए जाने के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता (Trade Deal) रद्द हो गई है। कनाडा ने इसे ‘डॉलर-के-बदले-डॉलर’ की रणनीति से जवाब देने की बात कही है।
पाकिस्तान राजनीति और सुरक्षा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अस्पताल में जांच के बाद दोबारा अदियाला जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए रावलपिंडी में सेना की तैनाती को मंजूरी दी गई है।




